Home छत्तीसगढ़ मथुरा की शाही ईदगाह में 1500 नमाजी पहुंचे:बरेली में ड्रोन से छतों...

मथुरा की शाही ईदगाह में 1500 नमाजी पहुंचे:बरेली में ड्रोन से छतों पर दिखे पत्थर; अमेठी में फ्लैग मार्च कर रहे दरोगा की मौत

0
56

acn18.com/  यूपी में बाबरी विध्वंस की बरसी और जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट है। मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 1500 लोग पहुंच गए। हर शख्स का आधार कार्ड चेक करने बाद मस्जिद में एंट्री दी जा रही है। अमूमन 400 से 500 लोग ही नमाज अदा करने पहुंचते थे।

बरेली में ड्रोन कैमरे में आला हजरत मस्जिद के पास छतों पर पत्थर नजर आए। इसके बाद पुलिस ने पत्थर को हटवाया। अमेठी में फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को हार्ट अटैक आ गया। पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया।

राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ATS कमांडो तैनात हैं। मुरादाबाद में जामा मस्जिद एरिया में डॉग स्क्वायड की मदद से चेकिंग की गई। प्रयागराज, बरेली, कानपुर में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

बाबरी विध्वंस की आज 32वीं बरसी है। 6 दिसंबर, 1992 को आज ही के दिन कारसेवकों ने विवादित ढांचा ढहा दिया था।