Home छत्तीसगढ़ चंदखुरी में प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षकों का 12वां सत्र दीक्षांत समारोह आज, सीएम...

चंदखुरी में प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षकों का 12वां सत्र दीक्षांत समारोह आज, सीएम भूपेश करेंगे शिरकत

0
175

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित चंदखुरी में 18 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में ट्रेनी उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह में शिरकत करेंगे। सुबह 9 बजे से दीक्षांत समारोह का आयोजनहोगा। इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री परिसर में नवनिर्मित बैरक का लोकार्पण भी करेंगे। प्रशिक्षणरत उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें सत्र के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री शिव कुमार डहरिया भी मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!