Home Astrology शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का किया गया अभिनंदन, भारत विकास परिषद...

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का किया गया अभिनंदन, भारत विकास परिषद के बैनर तले शिष्यों ने गुरुओं को किया नमन

0
155

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का किया गया अभिनंदन

भारत विकास परिषद के बैनर तले शिष्यों ने गुरुओं को किया नमनIMG 20250905 WA0123 IMG 20250905 WA0102

गुरु का हमारे जीवन में सर्वाधिक महत्व होता है। गुरु द्वारा दी गई शिक्षा के सहारे शिष्य अपना जीवन संवारता है। ऐसे गुरु के समक्ष शिष्यों ने शीश झुका कर उन्हें नमन किया

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लिटिल स्टेप्स कालीबाड़ी मुड़ापार कोरबा में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधन और भारत विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया

भारत विकास परिषद कोरबा और शक्ति स्वरूपा शाखा द्वारा प्रेरित गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत शिष्यों ने अपने गुरुजनों की आरती उतार कर उन्हें उपहार देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया

इस अवसर पर गुरु बंधन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की प्रांतीय प्रमुख श्रीमती मधु पांडे कोरबा अध्यक्ष कमलेश यादव उपाध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू कोषाध्यक्ष प्रेम रामचंदानी शक्ति स्वरूपा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दानी श्रीमती मीना पूरी श्रीमती ललिता ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों और शिक्षकों से आग्रह किया कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप हम सब एक दूसरे से व्यवहार करते रहेंगे तो ना केवल बच्चों का भविष्य बेहतर होगा बल्कि समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण में भी हमारी भूमिका होगी

इस अवसर पर लिटिल स्टेप्स के संचालक समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे

error: Content is protected !!