Home Uncategorized शराब दुकान के विरोध में सारा गांव हुआ एकजुट, किसी भी ग्रामीण...

शराब दुकान के विरोध में सारा गांव हुआ एकजुट, किसी भी ग्रामीण ने दुकान के लिए नहीं दी किराए पर जमीन टेंडर भरने के लिए कोई भी नहीं आया आगे

0
98

IMG 20250703 WA0009
रायपुर। आरंग इलाके में शराब दूकान खोलने का प्रस्ताव का ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे हैं। ग्राम खौली में तो शराब दूकान के लिए जमीन किराए पर देने ग्रामीण तैयार ही नहीं हुए। आबकारी विभाग ने ग्रामीणों से निविदा आमंत्रित किए थे लेकिन अंतिम दिन निर्धारित समय तक एक भी ग्रामीण ने निविदा नहीं भरा।

धरना स्थल पर सद्बुद्धि के लिए यज्ञ
बुधवार को निविदा डालने व‌‌ खुलने के अंतिम दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धरनास्थल पर शासन – प्रशासन को सद्बबुद्धि देने गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया । प्रस्तावित शराब दूकान के निरस्तीकरण आदेश न‌‌ पहुंच पाने ‌के‌ बीच आज गुरुवार को पूर्वाह्न ग्रामीणों की‌ एक बैठक भावी रणनीति पर विचार करने ‌के लिये आहूत करने के साथ – साथ धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

क्षेत्रीय विधायक भी ग्रामीणों के साथ

बता दें कि खौली गांव में शराब दुकान खोले जाने के विरोध के बाद भी शासन – प्रशासन द्वारा शराब दूकान खोलने का निर्णय लेकर जगह उपलब्ध कराने के इच्छुक ग्रामीणों से निविदा आमंत्रित किये जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने बीते 25 जून से धरना – प्रदर्शन शुरू कर दिया था जिसको आसपास के गांवों के ग्रामीणों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा था । इसी दौरान ग्राम से गये प्रतिनिधि मंडल को क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह द्वारा खौली में शराब दूकान न खुलने देने का अपना पूर्ववर्ती वादा दुहराया गया । श्री गुरु के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे पूर्व क्षेत्रीय जनपद सदस्य संजय शर्मा द्वारा ग्रामीणों को किये गये वादे से अवगत कराया गया पर वादे पर विश्वास न‌ करते हुये भी बतौर ऐहतियात ग्रामीणों ने शासन द्वारा निरस्तीकरण आदेश जारी किये जाने तक धरना – प्रदर्शन को यथावत जारी रखने का निर्णय लिया।

खौली गांव के लोगों की एकजुटता का पता इस बात से चलता है कि यहां के किसी भी ग्रामीण ने शराब दुकान के लिए अपनी जमीन नहीं दी। अगर ऐसा ही रहा तो प्रशासन इस गांव में शराब दुकान खोल ही नहीं पायेगा।

error: Content is protected !!