Acn18. Com.सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश सरकार से मांग की गई है की छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के उपाध्यक्ष पद के अलावा निगम और मंडल में भी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए। यदि ऐसा किया जाता है तो यादव समाज भाजपा को और समर्थन देने में हर्ष का अनुभव करेगा
छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के अध्यक्ष रमेश यदु ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय को पत्र लिखकर कहा है की छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपेक्स बैंक के उपाध्यक्ष का पद रिक्त है निगम और मंडल में भी अनेक पद खाली हैं पता चला है कि इन पर शीघ्र ही नियुक्तियां होनी है इसमें यादव समाज को प्राथमिकता दी जाए

रमेश यदु ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज की आबादी 35 लाख से अधिक है और पिछड़े वर्ग में यादव समाज दूसरे नंबर पर आता है। यादव समाज के 60% से अधिक मतदाता भारतीय जनता पार्टी को सहयोग प्रदान करते हैं बावजूद इसके यादव समाज को निगम मंडल और संगठन में यथोचित स्थान नहीं मिल पा रहा है
सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है की छत्तीसगढ़ में 75 से 80% आबादी आदिवासी अंचल में निवास करती है और इन क्षेत्रों में यादव समाज के लोग जिन्हें चरवाहा भी कहा जाता है वे आदिवासी भाइयों के साथ निवास करते हैं। इनकी संख्या आदिवासियों के बाद सर्वाधिक है। रमेश यदु ने कहा है की विष्णु देव साय जी और पवन साय जी आप भी आदिवासी हैं और हम यादवों का दर्द बखूबी समझते हैं
श्री यदु ने प्रेषित पत्र के जरिए मांग की है की यादव समाज को जनसंख्या के अनुपात में अपेक्स बैंक का उपाध्यक्ष, निगम मंडलों और संगठन में प्रतिनिधित्व दिया जाए। यदि ऐसा किया जाता है तो निश्चित ही भविष्य में इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा









