Acn18. Com.कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बरपाली का राजाडाही गांव… जहां सड़क के अभाव में आज भी ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल बनी हुई है।ताजा तस्वीर व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। एक गर्भवती महिला को खराब और कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीण खाट पर लिटाकर मुख्य मार्ग तक ले जाने को मजबूर हुए।जंगलों के बीच बसे इस गांव में 600 से ज्यादा लोग रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, आंगनबाड़ी केंद्र राजाडाही से बस्ती पारा तक करीब 500 मीटर सीसी रोड की मांग लंबे समय से की जा रही है।बारिश में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, मरीजों और स्कूली बच्चों को होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि जनदर्शन, समाधान शिविर और अधिकारियों के सामने कई बार मांग रखने के बावजूद अब तक सड़क नहीं बन पाई है।अब ग्रामीणों ने फिर कलेक्टर के जनदर्शन में सड़क निर्माण की मांग रखी है।सवाल यही है—करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के दावों के बीच राजाडाही के ग्रामीण आखिर कब तक खाट और पगडंडी के सहारे जिंदगी ढोते रहेंगे?









