Home Uncategorized मेडिकल कॉलेज स्टाफ की लापरवाही से गई बच्चे की जान जुड़वा...

मेडिकल कॉलेज स्टाफ की लापरवाही से गई बच्चे की जान जुड़वा बच्चे में से एक की मौत दूसरे को निजी अस्पताल में कराया भर्ती देखिए वीडियो

0
191

da68a734-c3b5-451a-b671-35a92302ea50 7e74e212-42da-41de-91e3-

मेडिकल कॉलेज स्टाफ की लापरवाही से गई बच्चे की जान

जुड़वा बच्चे में से एक की मौत दूसरे को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
देखिए वीडियो

मेडिकल कॉलेज कोरबा में 15 दिन पहले कोरबा के इतवारी बाजार निवासी धनराज पटेल की पत्नी रीना पटेल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों का वजन कम था किंतु स्वस्थ थे ।आज शनिवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा ऐसा बताया गया था । जुड़वा बच्चों में से एक बच्चे की मौत हो गई ।रीना और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्चे की मौत चिकित्सक और नर्स की लापरवाही के कारण हुई है। रीना पटेल ने बताया कि संबंधित चिकित्सक ने क्षमा भी मांगी है जो इस बात का प्रमाण है की चिकित्सा स्टाफ भी स्वीकार कर रहा है कि उनकी लापरवाही के कारण ही बच्चे की मौत हुई है। इस मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज के डीन को दी गई ।उन्होंने बताया है कि इसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर सर्व संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

 

error: Content is protected !!