Home Uncategorized मरीन ड्राइव निर्माण के लिए की गई तोड़फोड़ प्रभावित लोगों ने किया...

मरीन ड्राइव निर्माण के लिए की गई तोड़फोड़ प्रभावित लोगों ने किया कलेक्टर बंगले का घेराव कई थानों की पुलिस मौके पर रही मौजूद देखिए वीडियो

0
113

Screenshot 20250614 140636 Gallery

मरीन ड्राइव निर्माण के लिए की गई तोड़फोड़
प्रभावित लोगों ने किया कलेक्टर बंगले का घेराव

कई थानों की पुलिस मौके पर रही मौजूद

देखिए वीडियो
रायगढ़ में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए प्रशासन ने सरकारी जमीन को खाली करने का प्रयास किया तो विरोध शुरू हो गया। नगर निगम द्वारा जिन 295 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था उसे तोड़ने जब नगर निगम का तोड़ू दस्ता पहुंचा तो उसका विरोध शुरू हो गया।

नोटिस मिलने से नाराज लोगों ने पहले तो कलेक्टर बंगले का घेराव किया लेकिन आज सुबह निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौकेपर पहुंचे और लोगों से मकान खाली करने को कहा तो विवाद फिर शुरू हो गया। रायगढ़ शहर और आसपास से पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया ताकि कानून व्यवस्था न बिगाड़ सके