Home KORBA दिल्ली हादसे में बेमेतरा का युवक लापता : मेडिकल की कर रहा...

दिल्ली हादसे में बेमेतरा का युवक लापता : मेडिकल की कर रहा था पढ़ाई, परिजन परेशान

0
4

 

दिल्ली में हुए हादसे के बाद बेमेतरा निवासी मेडिकल छात्र युवराज सोनी लापता हैं। युवराज भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नितेश सोनी के छोटे भाई हैं।

 

 

दिल्ली में हुए हादसे के बाद बेमेतरा के एक युवक के लापता होने की खबर से परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा निवासी युवराज सोनी हादसे के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। युवराज मेडिकल की पढ़ाई के लिए दिल्ली गया था और वहां किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था।

 

 

परिजनों की बढ़ी चिंता

लापता युवराज सोनी, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नितेश सोनी के छोटे भाई हैं। हादसे के बाद से युवराज से संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजन लगातार उसकी तलाश और जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

 

दिल्ली में कर रहा था मेडिकल की पढ़ाई

बताया जा रहा है कि, युवराज दिल्ली में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। हादसे के बाद उसके संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं और उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।