Home Uncategorized डोनाल्ड ट्रम्प बोले:-भारत -पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी:रातभर दोनों को समझाया, समझदारी...

डोनाल्ड ट्रम्प बोले:-भारत -पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी:रातभर दोनों को समझाया, समझदारी भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूँ

0
177

war
“भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यह दावा यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता
“पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, ‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया
“अमेरिकी विदेश मंत्री ने बुधवार रात भारत-पाक से बात की थी
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। उन्होंने दोनों देशों से तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति स्थापित को लेकर मिलकर काम करने की अपील की
“आतंकवाद की निंदा की, लेकिन भारत को संयम बरतने को भी कहा
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया कि मार्को रूबियो ने जयशंकर से फोनकॉल पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ है। हालांकि, उन्होंने यह भी सलाह दी कि भारत जो इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताने और जवाबी कार्रवाई की मांग करने में सावधानी
“वहीं, टैमी ब्रूस ने बताया प्रधानमंत्री शरीफ से फोन पर बातचीत के दौरान रूबियो ने पाकिस्तान से 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए हमले की निंदा करने और जांच में सहयोग करने को कहा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी अधिकारियों से इस हमले की जांच में पूरी तरह सहयोग करने का अनुरोध किया था।”

error: Content is protected !!