spot_img

छत्तीसगढ़ में किसान की पीट-पीट कर हत्या:भैंस चराने एक दिन पहले निकला था अधेड़, शव को भी घसीटने के मिले निशान

Must Read

ACN18.COM जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक किसान को पीट-पीट कर मार दिया गया। उसका शव शुक्रवार को गांव से करीब एक किमी दूर पड़ा मिला है। किसान एक दिन पहले गुरुवार को भैंस चराने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं। इसके बाद मौके पर FSL टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सोनादुला गांव निवासी किसान शैलेष खरे रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 6 बजे भैंस चराने के लिए खेत की ओर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परजिनों ने उसे काफी तलाश किया, पर कुछ पता नहीं चला। इस बीच शुक्रवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई तो गांव से करीब एक किमी दूर पेड़ के नीचे उसका शव मिला।

गांव से एक किमी दूर मिला किसान का शव।

थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि किसान के शरीर पर चोट के निशान है। उसे घसीटा भी गया है। ग्रामीणों से शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसमें मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आसपास के लोगों और परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की दिशा तय होगी।

छत्तीसगढ़ में किसान की पीट-पीट कर हत्या:भैंस चराने एक दिन पहले निकला था अधेड़, शव को भी घसीटने के मिले निशान

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -