Home KORBA कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की...

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

0
115

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस केवल तमाशा देख रही है। कटघोरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चोरी की वारदात सामने आई है,कटघोरा कसनिया मुख्य मार्ग के किनारे संचालित कान्हा स्टोर में धावा बोलकर अज्ञात चारों ने नकदी रकम,सोना,चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। चोर पहले स्टोर का शटर के सेंटर लॉक को तोड़ने का प्रयास कियर,असफल होने पर पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सुबह सुबह घटना की जानकारी हुई तब पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्कॉड की मदद से चोरों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!