Acn18. Com.एसईसीएल की कुसमुंडा माइंस के समीप एक जंगली हाथी पहुंच गया है ।उसके नरईबोध गेवरा बस्ती व आसपास के गांव में विचरण करने की सूचना से ग्रामीणों के साथ ही खदान प्रबंधन में भी दहशत व्याप्त है। हाथी को ग्रामीण भगाने की कोशिश कर रहे हैं ।आशंका व्यक्त की जा रही है कि हाथी कहीं खदान क्षेत्र में न प्रवेश कर जाए। यदि यह आशंका सत्य साबित हुई तो उस एरिया में धारा 144 लगाए जाने की भी संभावना है




