Home KORBA कथरीमाल में ग्रामीणों को बड़ी सौगात: शुरू हुआ आधार सेंटर, अब गांव...

कथरीमाल में ग्रामीणों को बड़ी सौगात: शुरू हुआ आधार सेंटर, अब गांव में ही होंगे आधार से जुड़े जरूरी काम

0
10

Acn18. Com मनोज दिनकर कोरबा. ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। ग्राम पंचायत कथरीमाल में आधार सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर शुरू होने से कथरीमाल समेत आसपास के ग्रामीणों को आधार कार्ड से जुड़े कामों के लिए अब दूर-दराज के इलाकों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ग्राम पंचायत कथरीमाल में ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधार सेंटर की शुरुआत की गई। सेंटर का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने किया। आधार सेंटर का संचालन आधार ऑपरेटर मनसा राम पाटले द्वारा किया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। आधार सेंटर शुरू होने से आधार कार्ड में सुधार, अपडेट और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों को अब बाहर जाने की परेशानी नहीं होगी। इससे ग्रामीणों के समय के साथ आने-जाने के खर्च की भी बचत होगी।

कार्यक्रम में मालिक राम राजवाड़े, सुखनंदन बियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सेंटर शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे गांव और आसपास के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। आधार सेंटर के संचालन से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी और छोटे-छोटे कामों के लिए बाहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।