Home Uncategorized पामगढ़ थाना परिसर में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, प्रोजेक्टर पर...

पामगढ़ थाना परिसर में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, प्रोजेक्टर पर दिखाई गई विशेष प्रस्तुति. video

0
3

Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान.

देश के लौह पुरुष और प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को कार्यक्रम के माध्यम से याद किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के जरिए नई पीढ़ी को देश के इस महान सपूत के जीवन और योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया गया।

error: Content is protected !!