Home KORBA कटघोरा बाईपास में डीजल चोरों का आतंक: ट्रेलर से डीजल चोरी कर...

कटघोरा बाईपास में डीजल चोरों का आतंक: ट्रेलर से डीजल चोरी कर भाग रहे थे चोर, चालक ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, LIVE वीडियो आया सामने

0
9

 

 

Screenshot 2026 09 03 12 22 01 86 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

*कोरबा:* कटघोरा बाईपास में डीजल चोरों के आतंक से ट्रक चालक और मालिक परेशान हैं। ताजा मामला आज सुबह तड़के का है, जहां *6-7 डीजल चोरों ने ट्रेलरों को निशाना बनाया।*

 

बताया जा रहा है कि आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे थे और ट्रेलर से डीजल निकाल रहे थे, तभी चालक की नजर उन पर पड़ गई। चोरों ने चालक को धमकाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रेलर स्टार्ट कर दिया और *भाग रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।* इस पूरी घटना का LIVE वीडियो भी सामने आया है।

 

टक्कर के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। डीजल चोरी की पूरी वारदात पास के पेट्रोल पंप में लगे *सीसीटीवी कैमरे में कैद* हो गई है।

 

चालक ने तत्काल *डायल 112* को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की *स्कॉर्पियो और गाड़ी में रखे डीजल के कंटेनर बरामद* कर लिए हैं।

 

*कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू* ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद ट्रक चालकों और मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

बताया जा रहा है कि इसी तरह की वारदात को *पाली थाना क्षेत्र में भी* अंजाम दिया जा चुका है।