spot_img

एसईसीएल गेवरा खदान में हादसा. इलेक्ट्रिशियन की मौत. गुस्साए लोगों ने कर दिया चक्का जाम देखिए वीडियो

Must Read

⚡ एसईसीएल गेवरा खदान में हादसा. इलेक्ट्रिशियन की मौत. गुस्साए लोगों ने कर दिया चक्का जाम
देखिए वीडियो

- Advertisement -

एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की गेवरा खदान में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हीरा नामक एक इलेक्ट्रिशियन की 6.6 केवी लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी, जब पीक्यू सर्किट के बैकअप क्षेत्र में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था।

खदान में काम कर रही नागार्जुन कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि 6.6 केवी लाइन में स्पार्किंग की समस्या सामने आई थी, जिसके सुधार कार्य के लिए हीरा और उनके सहयोगी विवेक पटेल मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक हीरा करंट की चपेट में आ गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह घटना सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है। लगातार यह दावा किया जाता है कि खदानों में सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए जाते हैं, लेकिन यह हादसा उन सभी दावों की पोल खोलता नजर आता है।

घटना के बाद से कर्मचारियों में रोष का माहौल है, और यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या सुरक्षा नियमों का पालन वास्तव में किया जा रहा था या यह केवल कागजों तक ही सीमित है। श्रमिक चौक दीपिका में लोगों ने चक्का जाम कर दिया

यह हादसा एक बार फिर कोलफील्ड क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की सच्चाई पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा सिस्टम?

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया नमन* *छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने...

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया नमन* *छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना...

More Articles Like This

- Advertisement -