Home KORBA अधिवक्ता संघ का भवन अभी भी अधूरा 2 वर्ष पहले शुरू हुआ...

अधिवक्ता संघ का भवन अभी भी अधूरा 2 वर्ष पहले शुरू हुआ था 10 लाख की लागत से निर्माण कार्य ,अधिवक्ता और मुअक्किल बैठते हैं जर्जर भवन में

0
124

Acn18.com/ कोरबा जिले की हरदी बाजार तहसील के अधिवक्ताओं के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण 2 वर्ष पहले प्रारंभ हुआ लेकिन डोर लेवल तक जाकर निर्माण रुक गया। इस भवन के लिए सांसद द्वारा 10 लख रुपए स्वीकृत किए गए हैं बावजूद इसके निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण लोग परेशान हैं

पाली विकासखंड के तहसील कार्यालय हरदी बाजार में अधिवक्ता संघ की मांग पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लख रुपए सांसद निधि से प्रदान किया। 2019 में यह राशि स्वीकृत की गई थी काम 2 वर्ष पूर्व शुरू हुआ लेकिन अब तक डोर लेवल तक ही निर्माण पहुंच सका है clip

हरदी बाजार अधिवक्ता संघ द्वारा पूर्व सरपंच एवं सचिव की उदासीनता से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था किंतु ध्यान नहीं दिया गया और भवन आज भी अधूरा खड़ा सबको मुंह चिढ़ा रहा है clip

तहसील अधिवक्ता संघ से जुड़े वकील जर्जर भवन में बैठकर मुक्किलो के साथ कामकाज निपटा ने को विवश हैं। अधिवक्ता संघ ने पूर्व सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुनः जिम्मेदार लोगों से आग्रह किया है कि वह सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करवाएं
विनोद उपाध्याय हरदी से