“भारतीय टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 में प्रवेश कर गई है। टीम ने रविवार को जापान पर 3-2 की जीत हासिल की। इस जीत ने टीम इंडिया को पूल ए पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन पर पहुंचा दिया। ”
“राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में भारत ने मंदीप सिंह के गोल से बढ़त हासिल की। उन्होंने तीसरे मिनट में फील्ड गोल दागा। फिर 5वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर लाइन रही। ”
“तीसरे क्वार्टर में जापान ने कावाबे कोसेई के गोल से वापसी की। कोसेई ने बैक हैंड शॉट खेला और बॉल को गोल पोस्ट के अंदर धकेल दिया। चौथे क्वार्टर से ठीक पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। यह हरमनप्रीत का दूसरा और भारतीय टीम का तीसरा गोल था। फाइनल व्हीसिल से ठीक पहले जापान के कावाबे कोसेई (58वें मिनट) ने अपना और टीम का दूसरा गोल दागा। हालांकि, वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। ”
“दोनों टीमों की स्टार्टिंग-XI”
“भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, अमित रोहिदास, सुर्खजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।”
“सब्स्टिट्यूट्स: दिलप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, राज कुमार पाल, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सूरज करकेरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।”
“जापान- फुजीशिमा राइकी (कप्तान), यामासाकी कोजी, यामादा शोटा, हिगुची यूटो, कावाहारा यामातो, तानाका सेरेन, मात्सुमोतो काज़ुमासा, यामाशिता मनाबु, नागायोशी केन, कावाबे कोसेई, योशिकावा ताकाशी (गोलकीपर)।”
“सब्स्टिट्यूट्स: किमुरा नारू, तानाका कैटो, कावामुरा युसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), वातानाबे केइता, शिनोहारा रयोसुके, यामादा ह्योता”




