*कोरबा:* आज दिनांक 25/08/26 को *आदर्श सर्व राजी पेटी ठेकेदार समिति कोरबा* के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी *अंकित तिवारी, भास्कर राव एवं जीतू पटेल* के समक्ष चुनाव का संचालन
*राम गोपाल चंद्रा* द्वारा किया गया।
चुनाव परिणाम में *शत्रुघ्न राठौर* ने ऐतिहासिक वोटों से जीत हासिल कर पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस जीत से ठेकेदार संघ में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।
इसके साथ ही समिति के अन्य पदों पर भी निर्वाचन हुआ:
– *उपाध्यक्ष – पवन अगरिया*
– *सचिव – संपत महंत*
– *कोषाध्यक्ष – मुकुंद यादव*
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।








