Home KORBA आग लगने के बाद बाइक का फ्युल टैंक हुआ ब्लास्ट,घटना से मची...

आग लगने के बाद बाइक का फ्युल टैंक हुआ ब्लास्ट,घटना से मची अफरा-तफरी। देखिए वीडियो।

0
153

Acn18.com/कोरबा में दीपका थानांतर्गत एसईसीएल गेवरा के विभागीय कॉलोनी में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आगे कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। आग लगने के कुछ देर बात ही फ्युल टैंक ब्लास्ट हो गया जिसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। धमाके की आवाज सुनकर कॉलोनी के सभी लोग सकते में आ गए। बाइक एसईसीएल कर्मी अंजनी गोपाल की है,जो उनके आवास के नीचे रखी हुई थी। बीती रात हुए हादसे के दौरान धमाके की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। वाहन मालिक ने बताया,कि असमाजिक तत्वों की करस्तानी के कारण उनकी बाइक में आग लगी होगी या फिर शॉर्ट सर्किट के कारण भी यह घटना हुई होगी। फिलहाल पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है।

error: Content is protected !!