
कोरबा जिले के भूलसीडीह गांव में हीरा उरांव के फार्म हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह उठ कर पाले हुए 3 बतखों को आवाज दिया उसमें से 2 बाहर आए और एक नहीं आया .बाड़े के अंदर झाक कर देखा तो पाया कि अजगर ने एक बत्तख को अपना शिकार बना लिया है सूचना मिलने पर वन विभाग से जुड़े वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने टीम के सदस्य राजू बर्मन एवं राकेश मानिकपुरी को मौके के लिए रवाना किया रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।जितेंद्र सारथी ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव हमारे आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, यदि किसी घर, फार्म या गांव में सांप अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे नुकसान न पहुंचाएं,तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।








