Home KORBA युवक की दुपहिया वाहन को किया गया आग के हवाले, कुसमुंडा की...

युवक की दुपहिया वाहन को किया गया आग के हवाले, कुसमुंडा की वैशाली नगर की घटना

0
95

Acn18.com/कुसमुंडा थानांतर्गत वैशाली नगर में एक युवक की दुपहिया वाहन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया जिससे बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बाइक कुंदन नामक युवक की है,जो कोरबा का निवासी है और वैशाली नगर स्थित अपने दोस्त के यहां किसी काम से आया हुआ था इसी दौरान किसी ने उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। गाड़ी को जलाने से पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा गया ताकी आरोपी पुलिस से बच सके। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!