Home KORBA चाकू के हमले में लहुलुहान हुआ युवक,कुसमुंडा में रहने वाले दो युवकों...

चाकू के हमले में लहुलुहान हुआ युवक,कुसमुंडा में रहने वाले दो युवकों ने घटना को दिया अंजाम,पुलिस ने दर्ज किया हाफ मर्डर का केस

0
124

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में कोतवाली थानांतर्गत राताखार पुल के पास स्काॅर्पियो सवार दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने के दौरान एक और युवक को भी घायल किया गया है। छोटी सी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद कुसमुंडा में रहने वाले अफरोज अंसारी और फिरोज अंसारी नाम दो युवकों ने फिरोज मलिक और सााहिल यादव को घायल किया है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि घायल फिरोज मलिक की 15 ब्लाॅक में टायर की दुकान है। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है सभी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम किया है।

error: Content is protected !!