Home KORBA जान जोखिम में डाल बाइक सहित उफनती नदी पार करते युवक, वीडियो...

जान जोखिम में डाल बाइक सहित उफनती नदी पार करते युवक, वीडियो कैमरे में कैद

0
8

Screenshot 2026 08 21 11 34 51 54 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

*सूरजपुर/ओडगी:* जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो ओडगी विकासखंड से सामने आया है।

 

लांजित से पुतकी मार्ग पर स्थित *कोईलहवा नदी* में तेज बहाव के बीच दो युवक बाइक सहित नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पानी का बहाव इतना तेज था कि जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

*प्रशासनिक लापरवाही का दंश झेल रहे ग्रामीण*

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। हर साल बारिश के मौसम में कोईलहवा नदी उफान पर आ जाती है, जिससे लांजित-पुतकी मार्ग का संपर्क टूट जाता है। पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को इसी तरह जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।

 

ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की है, लेकिन आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

 

*यह मामला विकास खंड ओडगी का है।*