Home KORBA रहस्यमयी ढंग से हुई युवक की मौत,परिजनों को भी नहीं पता मौत...

रहस्यमयी ढंग से हुई युवक की मौत,परिजनों को भी नहीं पता मौत का कारण

0
119

Acn18.com/कोरबा में एक युवक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। परिजनों को भी नहीं पता,कि उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। मृतक का नाम रोहित सिंह था। बताया जा रहा है,कि रोहित को ईमलीछापर चौक से डायल 112 की टीम ने भिलाईबाजार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। आशंका जताई जा रही है,कि धूप के कारण वह मुर्छित होकर गिर पड़ा होगा,जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया,जहां उसकी मौत हो गई। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर रोहित के शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!