Home Uncategorized एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

0
108

सरगुजा संभाग में ग्रामीणों को बोर खनन, कृषि कार्य तथा पशुपालन हेतु आवश्यक आर्थिक सहायता दिलाने के नाम एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाली अंबिकापुर के गंगापुर निवासी मास्टरमाइंड लता खूंटे (45) को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Acn18.com अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में ग्रामीणों को बोर खनन, कृषि कार्य तथा पशुपालन हेतु आवश्यक आर्थिक सहायता दिलाने के नाम एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाली अंबिकापुर के गंगापुर निवासी मास्टरमाइंड लता खूंटे (45) को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरगुजा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर कार्यालय खोलकर महिला ने एजेंटों के माध्यम से धोखाधड़ी की थी। खुद को डायरेक्टर बताने वाली महिला के विरुद्ध सिर्फ गांधीनगर थाने में पांच नामजद एफआईआर हैं। इनमें से एक प्रकरण में महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया था। शेष प्रकरणों में वह फरार चल रही थी।इसके साथ जुड़े कथित एजेंट जिसु तिर्की (32) बोदा बतौली , राजराम जगत (45) गोरगी जजावल तथा लक्ष्मी प्रसाद (26) दुप्पी राजपुर को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। लता खूंटे कई महीनों से फरार थी। आखिरकार उसे भी पुख्ता सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी के कई शिकायतों पर जांच अभी भी चल रही है। इससे ठगी की रकम और बढ़ने की संभावना है। करोडों की ठगी करने वाली महिला बाद में लोगों को डराने धमकाने के काम मे भी लग गई थी। कार्रवाई में उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला प्रयान आरक्षक राधा यादव, महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक अमरेश सिंह, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह शामिल रहे। घटना में प्रयुक्त लैपटाप, चेक बुक एव दस्तावेज बरामद किए गए हैं।