acn18.com कोरबा/ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से विस्तार से हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देश के बाद कोरबा के मेडिकल काॅलेज में सुविधाओं में तेजी से विस्तार हो रहा है,यही वजह है,कि अब निजी अस्पतालों के तर्ज पर यहां हर तरह की सुविधाओं में विस्तार में हो रहा है। इसी कड़ी में कोरबा के एनटीपीसी क्षेत्र में रहने वाली महिला सुनीता चैहान का अस्पताल के डाॅक्टरों ने सफल कूल्हा प्रत्यारोपण किया है। जो ईलाज लाखों में होता वो ईलाज महज पांच रुपयों में संभव हो गया। अस्पताल के इस उपलब्धी से एक बात तो साफ हो गई है,कि कोरबा के स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से विस्तार हो रहा है।






