Home KORBA कोरबा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

कोरबा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, पुतला फूंककर स्वतंत्र जांच और गिरफ्तारी की उठाई मांग. Video

0
3

Acn18. Com.कोरबा में निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, जांच और गिरफ्तारी की मांग उठाई।

कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकजुट होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में सौंपा गया। कांग्रेस ने SIR और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा, निर्वाचन आयोग की IT और डेटा व्यवस्था की जांच और संबंधित निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जांच के जरिए जवाब मिलना चाहिए।

पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने कहा कि कांग्रेस संविधान, मताधिकार और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था की रक्षा के लिए अपनी लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेगी।

error: Content is protected !!