Home KORBA नगर निगम का परिसीमन करने के साथ कई वार्डों के नंबर में...

नगर निगम का परिसीमन करने के साथ कई वार्डों के नंबर में परिवर्तन, सीमा भी बदली

0
152

Acn18.com/ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 10 की उप धारा 3 के अंतर्गत दी गई शक्तियों के तहत नगर निगम कोरबा के वार्डो का परिसीमन कर दिया गया है। पूर्व की तरह अब भी नगर निगम में 67 वार्ड शामिल किए गए हैं। इनमें से कई बड़ो की सीमा परिवर्तित हो गई है और उनके नंबर भी बदल दिए गए हैं। जबकि कोरबा जिले में बाकि मोगरा को नगर पालिका बनाने के साथ पहले के आठ वार्डो को नई पालिका में शामिल कर दिया गया है। इस तरह से अब इसी वर्ष के अंत में होने वाले नगर निगम के चुनाव में लोग अपने नए वार्ड के लिए पार्षद और संपूर्ण निगम क्षेत्र के लिए महापौर को चुनेंगे।