Home छत्तीसगढ़ राधेनगर में पत्नी ने पति की हत्या कर लगा ली फांसी,पुलिस कर...

राधेनगर में पत्नी ने पति की हत्या कर लगा ली फांसी,पुलिस कर रही है मामले की जांच

0
126

एमसीबी से मनोज श्रीवास्तव: प्रदेश के एमसीबी जिले में एक पत्नी ने पति की हत्या कर खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। मामला नागपुर चौकी क्षेत्र के राधेनगर का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

WhatsApp Image 2024 05 09 at 10.17.04 AM


एमसीबी जिले के राधेनगर में एक पत्नी ने वजनदार पत्थर में पटक कर अपनी पति की हत्या कर दी,जिसके बाद फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। मामला नागपुर चौकी क्षेत्र का है,जहां गुरुवार की सुबह यह घटना सामने आई। घटना किस बात को लेकर हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस घर के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है,ताकी इस मामले का खुलासा हो सके। बहरहाल जांच जारी है,जांच के बाद ही कारणों से पर्दा उठ सकेगा।