spot_img

वाइट टाइगर के शावकों का रखा जाएगा नाम:मैत्रीबाग में अप्रैल माह में बाघिन रक्षा ने जन्मे थे तीन शावक, 15 अगस्त को होगा नामकरण

Must Read

Acn18.com/सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री बाग जू में अप्रैल 2023 में जन्मे सफेद बाघिन ‘रक्षा’ के तीन सफेद शावकों का नामकरण की तैयारी चल रही है। 15 अगस्त 2023 को उनका नामकरण किया जाएगा। इसके बाद अगस्त माह के अंत तक इन्हें आम जनता के लिए केज में छोड़ा जाएगा।

- Advertisement -

मैत्रीबाग प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक यहां छह वर्षीय सफेद बाघिन ‘रक्षा’ सुल्तान से बीते 28 अप्रैल को 3 नन्हें शावकों का जन्म हुआ था। मैत्री बाग प्रभारी और उप महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. एनके जैन ने बताया कि मैत्री बाग में सफेद बाघों की कुल संख्या 9 हो गई है। नए जन्मे शावकों को 4 महीने बाद ही पर्यटकों के देखने के लिए केज में छोड़ा जाएगा। फिलहाल उन्हें अनुकूल वातावरण देकर रखा गया है। मां और शावकों को ठंडा रखने के लिए बाड़े के अंदर कृत्रिम फव्वारा और कूलिंग स्ट्रॉ मैट लगाए गए हैं। मानसून के दौरान शावकों को नमी जनित त्वचा संबंधी संक्रमण से बचाने के लिए पूरी तरह से साफ सफाई का ध्यान रखा जा रहा है।

मैत्रीबाग में लगातार बढ़ रही है सफेद बाघों की संख्या
डॉ. जैन ने बताया कि 1999 में 4 सफेद बाघ शावकों का जन्म मैत्री बाग में हुआ था। इसके बाद से यहां सफेद बाघों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अनुकूल वातावरण के चलते मैत्री बाग में 12 से अधिक सफेद बाघों का प्रजनन कराया गया है। मैत्री बाग प्रबंधन ने देश के 5 से भी अधिक चिड़ियाघरों के साथ बाघों का आदान-प्रदान किया है।
अभी मां के साथ अंधेरे कमरे में रह रहे हैं शावक
पशु चिकित्सा मानदंडों के अनुसार स्तनपान और स्वास्थ्य मापदंडों के तहत शावकों को मां के साथ एक अंधेरे कमरे में रखा गया है। बाघिन नियमित रूप से शावकों के साथ ही रह रही है। वो उन्हें केवल थोड़े समय के लिए खाने-पीने के समय ही छोड़ती है। उसने शावकों को शिकार का प्रशिक्षण भी देना शुरू कर दिया है। इससे शावक लगभग 4 माह पूरी तरह से मांस खाने लगेंगे।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

निर्माण में मनमानी: ग्रामीण क्षेत्र में बन रही सड़क में बाल श्रम ,अधिकारी और ठेकेदार ने अपनी सुविधा देखी इस मामले में

Acn18.com/ करतला क्षेत्र में कंक्रीट सड़क का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए कराया जा रहा है। सरकारी विभाग...

More Articles Like This

- Advertisement -