मंगलवार की शाम छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। पेड़ गिरने से NH 30 पर चारामा के पास लंबा जाम लग गया।
रायपुर। मंगलवार 5 मई को शाम होते ही पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ मौसम ने करवट बदली। पेंड्रा रोड से शुरू हुई बारिश जल्द ही प्रदेशभर में तजी पकड़ने लगी। बिलासपुर-रायपुर से होते हुए धमतरी कांकेर में भी तेज बारिश हुई।
केर के पास आधी-तूफान इतनी तेजी से आई कि, एनएच 30 पर कहर बरपा गई। चारामा के पास नेशनल हाईवे पर बड़ा पेड़ गिरने से लगा लम्बा जाम लग गया।
पेंड्रा में तेज आंधी के बाद हुई बारिश
लगभग सवा छह बजे बिलासपुर में मौसम का मिजाज बिगड़ा। तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हुई। तेज बारिश के चलते बिलासपुर शहर में यातायात लगभग थम सा गया।
वहीं पेंड्रा जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मंगलवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी। दोपहर बाद तेज आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश ने पेंड्रा सहित आसपास के इलाकों और अमरकंटक में जोरदार दस्तक दी। मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई।
बिजली आपूर्ति रही बाधित
हालांकि, इस राहत भरे मौसम के साथ कई परेशानियां भी सामने आईं। तेज अंधड़ के कारण पेंड्रा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में अंधेरा छा गया। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक रही कि जिले के कई हिस्सों में बड़े पेड़ और डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें लगातार मौके पर काम कर रही हैं। इसके बावजूद तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त बना हुआ है।




