Home KORBA 500 करोड़ की सहायता के बाद भी जल संकट.नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने...

500 करोड़ की सहायता के बाद भी जल संकट.नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने अव्यवस्था पर उठाए सवाल

0
131

acn18.com कोरबा/ नगर पालिका निगम कोरबा के कई वार्डों में इन दिनों जल संकट की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण लोग काफी परेशान है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बताया कि 500 करोड रुपए की धनराशि पेयजल उपलब्धता के लिए भारत सरकार के द्वारा नगर निगम कोरबा को दी गई है। हर घर नाल लगाने का काम इस योजना से होना था। फिर भी लोग परेशान क्यों है यह अपने आप में चिंता का विषय है।