spot_img

देखिए वीडियो: करमा महोत्सव का हुआ आयोजन, मांदर की थाप पर थिरके पाली तानाखार विधायक ,सभी ने महोत्सव का उठाया लुत्फ

Must Read

acn18.com कोरबा/ पोडी उपरोड़ा ब्लॉक दूरस्थ वनांचल क्षेत्र मोरगा मिशन स्कूल प्रांगण में आयोजित कर्मा महोत्सव में मांदर की थाप और सुमधुर करमा गीतों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। क्षेत्र के करमा नृतक समूह ने आयोजन में हिस्सा लिया और आकर्षक परिधान में नृत्य कर छत्तीसगढ़ के करमा नृत्य की संस्कृति और परंपरा को जीवंत कर दिया।

- Advertisement -

आदिवासी समुदाय का प्रसिद्ध करमा पर्व पोडी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम मोरगा में काफी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा भी कर्मा पर्व में जमकर नाचे और मांदर भी बजाया। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने एक साथ करमा नृत्य पर डांस किया और इस त्यौहार को यादगार बनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली तानाखार विधानसभा विधायक व मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा ने महोत्सव के दौरान कहा कि किसी भी समाज की भाषा, बोली, कला, संस्कृति, परंपरा उसकी असली पहचान होती है। किसी भी आयोजन के माध्यम से ही उस समाज के कला, संस्कृति की पहचान होती है। किसी भी समाज को अपने पहचान को हमेशा बनाए रखना चाहिए।

मोरगा नेहरू स्मारक उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस बार भी संयुक्त तत्वावधान में करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग गांव की महिलाओं और युवतियों ने रंगारंग करमा नृत्य मादर की थाप के साथ प्रस्तुत कर महोत्सव में समां बांध दिया। कार्यक्रम में एक-एक समूह को नृत्य के लिए 10-10 मिनट का समय दिया गया था। इस अवधि में नृत्य समूह ने अपनी प्रस्तुति दी।

बीच सड़क पर तलवार से युवक को काट डाला:पुराने विवाद और पैसों के लेन-देन में दोस्त की हत्या; नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -