spot_img

देखिए वीडियो : वन विभाग मना रहा है वन्य जीव संरक्षण सप्ताह ,लोगोें को जागरुक करने निकाली गई रैली ,8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सप्ताह

Must Read

acn18.com कोरबा/ वन्य प्राणियों के सरंक्षण के लिए हर साल मनाए जाने वाले वन्य जीव संरक्षण सप्ताह की शुरुआत हो गई है। दो अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर के बीच चलने वाले इस सप्ताह के दौरान जीवों के संरक्षण से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन वनकर्मियों ने जागरुकता रैली निकाली जिसने पूरे शहर का भ्रमण किया।

- Advertisement -

वन्य प्राणी हमारे पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इनकी मौजूदगी से ही पर्यावरण का संतुलन हमेशा बना रहता है लिहाजा इसका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। इसी का संदेश देने के लिए वन विभाग वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मना रहा है। दो अक्टूबर से इसकी शुरुआत हुई है,जो 8 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। सप्ताह के पहले दिन वन कर्मियों ने एक जगरुकता रैली निकाली। वनमंडल कार्यालय से निकली इस रैली ने पूरे शहर का भ्रमण किया जिसके बाद वापस वन विभाग के कार्यालय में जाकर समाप्त हुई। वन मंडलाधिकारी ने बताया,कि हर साल वन्य जीव संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है जिसके माध्यम से लेागों को वन्य प्राणियों की महत्ता समझाई जाती है।

आद्योगिकीकरण के इस युग में तेजी से पर्यावरण का नाश हो रहा है,जिसके बुरा प्रभाव वन्य प्राणियों पर पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण भी जीव जंतुओं का अस्तीत्व भी खतरे में पड़ रहा है लिहाजा इनके संरक्षण के लिए सभी को उपाय करना बेहद जरुती है।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

Acn18.com दिल्ली/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण...

More Articles Like This

- Advertisement -