spot_img

देखिए वीडियो:बिजली के टाॅवर पर चढ़ा युवक, कारणों का नहीं चल सका पता ,मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे

Must Read

acn18.com जांजगीर/जांजगीर जिले के पामगढ़ में एक युवक बिजली के टाॅवर पर चढ़ गया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। युवक किन कारणों से टाॅवर पर चढ़ा था इस बात का पता नहीं चल सका है। टाॅवर से नीचीे उतारने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Advertisement -

जांजगीर जिले के पामगढ़ में रहने वाले लोग उस वक्त दहशत में आ गए जब एक 20 वर्षीय युवक बिजली के टाॅवर पर चढ़ गया। सैकड़ों फिट उपर युवक की मौजूदगी से लोग दहशत में आ गए। करीब सात घंटे तक युवक टाॅवर पर ही चढ़ा रहा काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे नीचे उतारने में कामयाब हो पाई। युवक किन कारणों से टाॅवर पर चढ़ा था इस बात का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है,कि युवक नशे में था और टाॅवर के उपर ही कभी बैठ जाता तो कभी सो जाता। युवक को नीचे उतारने की लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में उसके मामा व एक अन्य रिश्तेदार ने कोशिश की तब जाकर वह नीचे उतरा।

युवक के नीचे उतरते ही पुलिस के साथ लोगों ने राहत की सांस ली। युवक के टाॅवर पर चढ़ने का पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है,कि युवक अभी नशे में है इस कारण वह कुछ नहीं बता जा रहा है उसके सामान्य होने के बाद ही कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और गोली बरामद,भेजा गया जेल

377FansLike
56FollowersFollow
a watan RO No. Samvad 12338/147 NKH Navin
377FansLike
56FollowersFollow
Latest News

गरीबों को मिला अपनी जमीन का अधिकार, हितग्राहियों ने राजस्व मंत्री जयसिंह से कहा- अब बेदखल होने का नहीं सताएगा डर

कोरबा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चार स्थानों में आधा दर्जन से अधिक वार्डों के गरीबों...

More Articles Like This

- Advertisement -