Home Uncategorized देखिए लाइव : छत्‍तीसगढ़ में चार वर्ष बाद आज खेल अलंकरण, समारोह...

देखिए लाइव : छत्‍तीसगढ़ में चार वर्ष बाद आज खेल अलंकरण, समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय

0
42

रायपुर। Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ में चार वर्ष बाद खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे।

समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान होगा। राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में सीएम साय राज्य खेल अलंकरण समारोह में प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित है।