Home Astrology देखिए लाइव चोरी की सारी करतूत,डीडीएम रोड पर चोरों का आतंक,मकान में...

देखिए लाइव चोरी की सारी करतूत,डीडीएम रोड पर चोरों का आतंक,मकान में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद,पुलिस की सुस्ती से नागरिकों में भारी आक्रोश,एसपी को सौंपा ज्ञापन

0
237

देखिए लाइव चोरी की सारी करतूत,डीडीएम रोड पर चोरों का आतंक,मकान में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद,पुलिस की सुस्ती से नागरिकों में भारी आक्रोश,एसपी को सौंपा ज्ञापनIMG 20251218 WA0051 IMG 20251218 WA0052 IMG 20251218 WA0050 IMG 20251218 WA0049

कोरबा।कोतवाली थाना अन्तर्गत शहर का डीडीएम रोड इलाका इन दिनों चोरों का सॉफ्ट टारगेट बन गया है। यहाँ घरों और दुकानों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामले में चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई है, जिसे ‘लाइव चोरी’ के साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपा गया है।

बताया जा रहा है कि अनीता सिंघल के घर चोरी की घटना सामने आई है जहा चोर ने धावा बोल दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

घटना 14 दिसंबर 2025 की रात करीब 3:30 बजे की है, जब एक शातिर चोर डीडीएम रोड स्थित अनीता सिंघल के मकान में दाखिल हुआ। चोर ने बड़ी ही बेखौफी के साथ घर के पीछे से कूदकर घुसा और चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

चोर घर के ऊपर रखे पुराने कूलर बड़ी मोटर और पंखे
एल्युमीनियम के स्कोर पाइप व अन्य कीमती सामान चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

प्रार्थिया ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।की पूर्व की वारदातों से सहमे नागरिक डरे सहमे हुए है।

डीडीएम रोड के निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस रोड पर स्थित कई घरों और दुकानों को चोर निशाना बना चुके हैं। लगातार हो रही इन वारदातों के कारण क्षेत्र के नागरिकों में असुरक्षा का भाव है। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस में की गई थी, लेकिन पुलिस ने न तो मामले में एफआईआर दर्ज की और न ही शिकायत की कोई पावती प्रदान की। पुलिस की इस कथित लापरवाही और सुस्ती के कारण स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी नाराजगी है

क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही चोरों की धरपकड़ नहीं की गई और पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

error: Content is protected !!