ACN18.COM हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए वोटिंग चल रही है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 8.5% वोटिंग हुई है। नतीजे 12 मार्च को आंएगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल नगर निगम के प्रेम नगर स्थित बूथ पर मतदान किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर 28 में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया।
देश की सबसे अमीर महिला विधायक सावित्री जिंदल ने हिसार में मतदान किया। वह हिसार से निर्दलीय विधायक हैं लेकिन अब उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार को समर्थन दिया है। वहीं परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज अंबाला की शास्त्री कॉलोनी स्थित बूथ पर मतदान किया।
–कैथल में सीवन नगर पालिका के बूथ नंबर 6 पर EVM में गड़बड़ी को लेकर हगामा हो गया। निर्दलीय उम्मीदवारों व उनके एजेंट्स ने आरोप लगाया कि EVM पर स्याही लगा वोटरों को प्रभावित कर भाजपा उम्मीदवार को जिताने की कोशिश की गई है। यहां से भाजपा की उम्मीदवार शैली मुंजाल हैं। वहीं आरोप लगाने वालों में निर्दलीय उम्मीदवार संतोष के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार हेमलता सैनी के पोलिंग एजेंट लक्ष्मण सैनी और संयम गोयल के प्रतिनिधि विवेक गोयल भी शामिल हैं।
–गुरुग्राम के सराय अलरवादी के बूथ में एक शराबी घुस गया। उसने पहले वोट डाला। इसके बाद वह हंगामा करने लगा कि मुझे दोबारा वोट डालना है। वह बार-बार EVM के पास जाने लगा। यह देख पुलिस ने उसे बाहर निकाला।
–रोहतक के वार्ड 16 में भारतीय कन्या स्कूल में बनाए गए बूथ के अंदर मेयर वोटिंग की EVM मशीन खराब हो गई थी। मतदाता शमी ने बताया कि पहले 2 मशीनें लाई गईं लेकिन वह खराब निकलीं, तीसरी मशीन इनके पास नहीं है। इस वजह से यहां मतदान लेट हुआ। अब नई EVM मंगवाकर वोटिंग शुरू करा दी गई है।
–गुरुग्राम के वार्ड 5 में भी EVM में खराब हो गई। यहां करीब एक घंटे वोटिंग बंद रही। जिसके बाद दूसरी मशीन लाकर वोटिंग शुरू कराई गई।
–नूंह में तावडू नगर पालिका चुनाव बूथ पर EVM मशीन बंद हो गई। यहां करीब सवा घंटे बाद दूसरी मशीन से मतदान शुरू कराया गया।
–अंबाला में बुजुर्ग वोटरों को व्हीलचेयर नहीं मिल रही। जिस वजह से उन्हें परिजनों के सहारे पोलिंग बूथ तक पहुंचना पड़ रहा है। इस बारे में प्रशासन की तरफ से भी कोई इंतजाम करने की कोशिश नहीं की जा रही है।




प्रदेश में आज (2 मार्च को) 2 नगर निगमों, अंबाला और सोनीपत में सिर्फ मेयर का उपचुनाव होना है। वहीं गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, मानेसर, यमुनानगर और करनाल में मेयर के साथ वार्ड पार्षदों का भी चुनाव होगा। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके नतीजे 12 मार्च को आएंगे। वहीं पानीपत नगर निगम की वोटिंग 9 मार्च को होगी।