Home छत्तीसगढ़ विष्णुदेव का सुशासन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित...

विष्णुदेव का सुशासन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फैल रहा शिक्षा का उजाला

0
74

ACN18.COM   रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा को नई दिशा और गति देने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं. इन प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जैसे दुर्गम इलाकों में शिक्षा की अलख जग रही है. जहां कभी भय और असुरक्षा के कारण बच्चे स्कूल जाने से कतराते थे, वहीं अब वे पूरी लगन से पढ़ाई कर रहे हैं. राज्य सरकार की नीतियों और समर्पित प्रयासों के चलते कई गांवों में स्कूलों को पुनः स्थापित किया गया है, नए शिक्षण संस्थान खोले गए हैं और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है.