spot_img

विराट-अनुष्का ने महाकाल मंदिर में भस्म आरती की:कोहली रुद्राक्ष की माला और धोती-सोला पहने दिखे, अनुष्का साड़ी में नजर आईं

Must Read

acn18.com उज्जैन/ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की। भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

- Advertisement -

विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं।

पहले देखिए फोटोज में विराट-अनुष्का

कोहली-अनुष्का ने गर्भगृह में महाकाल का अभिषेक किया।
कोहली-अनुष्का ने गर्भगृह में महाकाल का अभिषेक किया।
अनुष्का-विराट ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल के दर्शन किए।

 

नए साल की शुरुआत वृंदावन से की थी

विराट और अनुष्का नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल थे। अनुष्का, कोहली और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।

विराट और अनुष्का ने वृंदावन में संतों से मुलाकात की थी।
विराट और अनुष्का ने वृंदावन में संतों से मुलाकात की थी।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -