Home KORBA सड़क पर राख गिरने से ग्रामीण आक्रोशित,चालक को घेरा,समय पर पहुंचे प्रशासन...

सड़क पर राख गिरने से ग्रामीण आक्रोशित,चालक को घेरा,समय पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी

0
99

Acn18.com/कोरबा के नकटीखार गांव में राख परिवहन से ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। राख लोड भारी वााहन तेज गति से चलते हैं,जिससे वाहन से राख सड़क पर गिरती है और वो सीधा लोगों के घरों तक पहुंचती है। मंगलवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए राख को सड़क पर गिरा रहा था। ग्रामीणों ने चालक को रोक लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। स्थिती तनावपूर्ण होती,उससे पहले ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिती को नियंत्रित किया। राख परिवहन को लेकर इससे पहले भी नकटीखार गांव में विरोध प्रदर्शन हुए हैं और ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था,जिसके बाद उनके खिलाफ अपराध भी दर्ज किया गया था।

error: Content is protected !!