Home Uncategorized सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक मार्ग में किया...

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक मार्ग में किया चक्का जाम एक घंटे से आवागमन बाधित, पर्यटक भी परेशान

0
17

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक मार्ग में किया चक्का जाम
एक घंटे से आवागमन बाधित, पर्यटक भी परेशान

 

रिपोर्टर: नीरज शुक्ला

IMG 20260409 WA0092 1
डिंडौरी गोरखपुर।
सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग में गुरुवार की सुबह 10:30 बजे से चक्का जाम कर दिया है।चक्का जाम लगभग एक घंटे से चलने के चलते दोनों ओर वाहनों का जमाबड़ा लग गया है और पर्यटक परेशान हो रहे हैं।बताया गया कि एनएच-45 पर ग्रामीणों का चक्का जाम किया है। सड़क की बदहाली से आक्रोश में है लोग।वन ग्राम कुटेली दादार उमरिया क्षेत्र में सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने अमरकंटक–जबलपुर मार्ग को चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर गड्ढे, जलभराव और टूट-फूट के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है,लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर ग्रामीणों को सड़क जाम का रास्ता अपनाना पड़ा।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। अभी तक मार्ग में आवागमन बहाल नहीं हो सका है लोगों को आश्वासन दिया जा रहा है।