Home KORBA जेंजरा बाइपास में सनसनीखेज घटना, हरिकृष्णा हॉस्पिटल के पीछे पेड़ पर फांसी...

जेंजरा बाइपास में सनसनीखेज घटना, हरिकृष्णा हॉस्पिटल के पीछे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव

0
4

Acn18. Com.कोरबा जिले के जेंजरा बाइपास स्थित हरिकृष्णा हॉस्पिटल के पीछे एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिवचरण साहू, पिता रामकुमार साहू, निवासी ढेलवाड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव जेंजरा बाइपास स्थित हरिकृष्णा हॉस्पिटल के पीछे एक बबूल के पेड़ पर लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।हालांकि, युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!