Home KORBA भालू के हमले में ग्रामीण घायल,कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र का...

भालू के हमले में ग्रामीण घायल,कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र का मामला,घायल को अस्पताल में किया गया दाखिल

0
141

Acn18.com/भालू के हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है,कि सेमरा गांव में रहने वाला घायल बानस राम पंडो किसी काम से जंगल गया हुआ था। जंगल से घर वापसी के दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। बानस की चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर भालू भाग खड़ा हुआ। घायल को तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से पसान के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।