Home छत्तीसगढ़ ग्रामीण को हाईवा ने कुचला, स्पॉट पर मौत

ग्रामीण को हाईवा ने कुचला, स्पॉट पर मौत

0
164

acn18.com  रायगढ़। आज दोपहर तेज रफ्तार हाईवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार एक ग्रामीण को कुचल दिया। हादसे में मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्काजाम शुरू कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई है। उक्त मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केराझर गांव के पास आज दोपहर एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार कन्हैया पटेल निवासी मुरारीपाली को कुचलकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने काम के सिलसिले में घर से निकला और इस दौरान यह घटना घटित हो गई। सडक़ हादसे में कन्हैया पटेल की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही चक्काजाम शुरू कर दिया है, जिससे सडक़ के दोनो ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जिसके बाद भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाईश देने में जुट गई है।

error: Content is protected !!