Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल, बड़े जेरीकिन में पेट्रोल भरने...

बिलासपुर में पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल, बड़े जेरीकिन में पेट्रोल भरने पर मचा बवाल

0
1

Bilaspur में पेट्रोल की किल्लत और लंबी कतारों के बीच एक पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देर रात बड़े जेरीकिन में पेट्रोल भरते हुए पंप कर्मचारी नजर आ रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो तारबहार स्थित जय अम्बे पेट्रोल पंप का है। वीडियो में करीब 20 से 30 लीटर क्षमता वाले बड़े जेरीकिन में पेट्रोल डाला जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है।

इधर आम लोग घंटों लाइन में लगकर पेट्रोल लेने को मजबूर हैं, वहीं बड़े पैमाने पर जेरीकिन में पेट्रोल दिए जाने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम जनता को सीमित मात्रा में पेट्रोल मिल रहा है, तब बड़े कंटेनरों में पेट्रोल भरना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल प्रशासन या पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।