Home छत्तीसगढ़ VIDEO: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छात्रा को कुचला:मौके पर तोड़ा दम, ग्रामीणों...

VIDEO: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छात्रा को कुचला:मौके पर तोड़ा दम, ग्रामीणों ने चक्काजाम करके गाड़ी को किया आग के हवाले; आरोपी चालक फरार

0
103

रायगढ़ जिले के पौड़ी गांव में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 17 साल की नाबालिग छात्रा को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठाकुर पौड़ी में शुक्रवार को शादी समारोह था। स्कॉर्पियो से कुछ लोग शादी में आए हुए थे। शाम को 10वीं की छात्रा प्रीति कासते सड़क से दूर बैठी थी, लेकिन तेज रफ्तार गाड़ी के ड्राइवर ने लापरवाही से छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।

आग से वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। - Dainik Bhaskar

error: Content is protected !!