Home Astrology पर्यावरण दिवस पर निकली रैली, महापौर और अधिकारी घूमे दुपहिया वाहन पर,पर्यावरण...

पर्यावरण दिवस पर निकली रैली, महापौर और अधिकारी घूमे दुपहिया वाहन पर,पर्यावरण बचाए रखने की की गई अपील

0
14

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमुख कार्यक्रम नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित किया गया जिसमें महापौर से लेकर तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी दो पहिया वाहन रैली में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर के साथ महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत आयुक्त आशुतोष पांडे सभापति नूतन सिंह ठाकुर मरीन काउंसिल के सदस्य पार्षद भाजपा के अनेक पदाधिकारी, नागरिक दोपहिया इलेक्ट्रिकल व्हीकल में सवार होकर शहर के बड़े हिस्से में भ्रमण किया  पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देते यह रैली नेहरू भवन पहुंची जहां प्रमुख जनों ने इसे संबोधित किया। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कोरबा नगर निगम आयुक्त की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और प्रदूषण से क्षेत्र को मुक्ति दिलाने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं महापौर ने कहा कि हम सब धीरे-धीरे सौर ऊर्जा की ओर बढ़े ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाते हुए हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें

 

विश्व विजय तोमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 40% भूमि वनाच्छादित है। हमें उद्योग और विकास की जरूरत है लेकिन वन भी हमारे लिए आवश्यक है इसलिए वृक्षों की रक्षा करना भी हमारा धर्म है
नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भी पर्यावरण और प्रदूषण पर अपने भाव प्रकट किया उन्होंने कहा की कोरबा को हरा भरा बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं लेकिन प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्यावरण को बचाए रखना हम सबका दायित्व है इस क्षेत्र में कोरबा नगर निगम काफी काम कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण के मामले में कोरबा 13 में स्थान पर है महेश स्वच्छता के मामले में हम आठवें स्थान तक पहुंच गए हैं। कोरबा को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में भी काम चल रहा है. विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम कोरबा द्वारा रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से मुक्ति के लिए जो संदेश दिया गया है उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है